Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > शिवली कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने किया पौधरोपण

शिवली कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने किया पौधरोपण

Spread the love

सुनाद न्यूज

05 जून 2022

शिवली। कोतवाली में कोतवाल व समस्त स्टाफ के द्वारा कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस के विषय में जानकारी पुलिस कर्मियों को भी जानकारी दी।
शिवली कोतवाली के इन्स्पेक्टर विनोद मिश्रा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर साथी पीस कर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया गया। और वृक्ष धरा की धरोहर है के साथ पर्यावरण दिवस के महत्त्व को बताया कहा की प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें इस मौके कस्बा इंचार्ज मोहम्मद हासिक चौकी इंचार्ज बाघपुर अमरेंद्र प्रताप सिंह अखिलेश त्रिपाठी हेड मुंशी शिव प्रकाश समेत थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *