Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > जगदम्बे की महाआरती में उमड़े मां भक्त

जगदम्बे की महाआरती में उमड़े मां भक्त

Spread the love

सुनाद न्यूज

05 जून 2022

बिल्हौर(कानपुर)। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में बिल्हौर नगर के ककवन रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा का दिव्य महा आरती क्रम भव्यता के साथ हुआ संपन्न। कार्यक्रम का शुभारंभ जयकारों एवं भाव गीतों के साथ हुआ। रौनक पाल व निधि ने जोरदार स्वर में जयकारे लगवाये वहीं निधि चौरसिया व सोनम चौरसिया ने सुंदर भावगीतों की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात सभी उपस्थित मां भक्तों ने गुरु चालीसा व श्री दुर्गा चालीसा पाठ करते हुए गुरु वंदना एवं माता आदिशक्ति की वंदना की तथा दिव्य महाआरती क्रम संपन्न किया। तत्पश्चात सभी ने समर्पण स्तुति के माध्यम से अपने आराध्य के चरणों में क्षमा याचना की। कार्यक्रम की समापन मेला में महिला शाखा की तहसील अध्यक्ष नीरज कटियार, टीम प्रमुख सत्यवती पाल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रेश सिंह व भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने अपने सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किए वहीं जिलाध्यक्ष ने नवगठित तहसील कार्यकारिणी की भी घोषणा की। अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा तहसील बिल्हौर के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने आए हुए सभी मां भक्तों के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया। आपने बताया कि संगठन का लक्ष्य धर्म राष्ट्र व मानवता की सेवा करना है। जिसके लिए माता दुर्गा जी के चालीसा पाठों के आयोजन जगह-जगह करवाये जा रहे हैं और लोगों को नशामुक्त व संस्कारवान जीवन जीने के लिए संकल्प कराया जा रहा है। उक्त अवसर पर श्रवण कुमार, वीरेंद्र मिश्रा, रवि शंकर गुप्ता, किशनलाल पाल, मुनेश चौरसिया, निधि चौरसिया, अमोल सिंह, शशि चौरसिया, जग

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *