Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > खेतों की मिट्टी चोरी कर बनाया तालाब,सीएम से पूर्व सांसद करेगे शिकायत

खेतों की मिट्टी चोरी कर बनाया तालाब,सीएम से पूर्व सांसद करेगे शिकायत

कानपुर देहात,17 मई 2024। शिवली कोतवाली के रास्तपुर के मजरा नहरीबरी जोगिनडेरा के किसान राजकिशोरनाथ,दीपूनाथ,शेरसिंह नाथ व विधवा महिला सुतिया ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के एक व गांव के कई जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से चार बीघा खेत से मिट्टी चोरी कर रिंग रोड में लगे लोगों की मिली भगत से बेंच ली गई।बुधवार को खेत पर जाने मिट्टी चोरी का पता चला। किसानों ने कहा कि मिट्टी की चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने मिट्टी के अवैध खनन वाली जगह का नायब तहसीलदार अनिल चौधरी के साथ जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर किसानों की मिट्टी चोरी की गई है। इनको न्याय दिलाया जाएगा।इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कारवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *