Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बाइक सवार नहर में डूबा,तलाश जारी

बाइक सवार नहर में डूबा,तलाश जारी

Spread the love

कानपुर देहात,17 मई 2024। शिवली कोतवाली क्षेत्र के खलकपुर गांव निवासी कुलदीप (28) अपने चाचा सुनील के साथ गुरुवार को बाइक से कानपुर मजदूरी करने गया था।वहा से शाम को चार बजे वापस आते समय रामगंगा नहर पटरी पर झाड़ापुरवा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे सुनील घायल हो गया और उसका भतीजा कुलदीप बाइक समेत नहर में जा गिरा राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी श्री राम पटेल ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा व गोताखोरों को बुला कर नहर में तालाश कारवाई। हालाकि देर शाम तक कुलदीप का कुछ पता नहीं चला। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया की बहाव अधिक होने पर नहर में डूबे युवक का पता नही चल पाया है।कुछ दूरी पर जाल डलवाया गया है।शुक्रवार को फिर नहर में गोताखोर उतारे जाएंगे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *