Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > कानपुर देहात में संभावित सूखे को लेकर अधिकारियों की तैयारी बैठक

कानपुर देहात में संभावित सूखे को लेकर अधिकारियों की तैयारी बैठक

Spread the love

जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत आयोजित की गई बैठक

कानपुर देहात 3 मई 2024।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में शुक्रवार जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सूखे के दृष्टिगत बैठक आहूत की गई। जिसमे नहरों की साफ सफाई, नहरों में पानी छोड़ा जाए, कृषकों को उन्नतशील बीजों के बारे में जानकारी देने जो कम पानी में भी फसल उग सके। जिन क्षेत्रों में पानी की कमी हो उन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जन समुदाय तक पानी पहुंचाया जाने,खराब अथवा बंद पड़े ट्यूब बेलों को तत्काल निरीक्षण कर उसे सुचारू रूप से कार्य करने लायक बनाया जाने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, उप चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, तहसीलदार भोगनीपुर, राहत लिपिक व आपदा विशेषज्ञ मौजूद रहें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *