Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > गोशाला में अनियमितता,लापरवाही पर ग्राम सचिव,पशु चिकित्सक पर सीडीओ की कड़ी कार्यवाई

गोशाला में अनियमितता,लापरवाही पर ग्राम सचिव,पशु चिकित्सक पर सीडीओ की कड़ी कार्यवाई

Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम रैपालपुर विकासखंड मैथा गोशाला का किया निरीक्षण,की कार्यवाही।

कानपुर देहात 29 अप्रैल 2024। सीडीओ लक्ष्मी एन ने मैथा ब्लाक के ग्राम रैपालपुर की गौशाला का सोमवार की दोपहर निरीक्षण किया।निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी आकाश कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया। जिसे जिला विकास अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया। प्रधान को 95 जी का नोटिस दिये जाने का जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया। इसी प्रकार मेडिकल के पेपर की लापरवाही पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा दिव्या को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा खंड विकास अधिकारी को पर्यवेक्षण में शिथिलता हेतु कारण बताओं नोटिस देने के लिए निर्देशित किया।  शिकायत प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आकस्मिक रूप से विकासखंड मैथा के गौशाला रायपालपुर का भ्रमण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि भूसा गुणवत्ता पूर्वक नहीं दिया जा रहा है। तथा गर्मी में आवश्यक व्यवस्थाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। वित्तीय अनियमिता की जा रही है संबंधित खाते में धनराशि जमा ना करके नगद दी जा रही है इसी प्रकार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा पिछले 10 दिन से गौशाला का भ्रमण नहीं किया गया है।हरा चारा नहीं दिया जा रहा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पायी गई। केयरटेकर को स्थाई रूप से हटाने का निर्देश दिया गया ।मेडिकल की व्यवस्था में अभिलेख सही नहीं पाए जाने पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया गया। तथा खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी को कारण बताओं नोटिस पर्यवेक्षण में शिथिलता के लिए दिया गया।इसके पश्चात सभी गौशाला के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी, प्रधानों की बैठक करके व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया गया तथा चेतावनी दी गई कि लापरवाही और उदासीनता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *