Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > आग से किसानों की जली फसल,राजस्व विभाग आंकलन में जुटा

आग से किसानों की जली फसल,राजस्व विभाग आंकलन में जुटा

Spread the love

कानपुर देहात,20 अप्रैल 2024।मैथा तहसील के भटुवामऊ व विक्रमपुर में खेतों में शनिवार की दोपहर गेहूं की सूखी खड़ी फसल में आग लग गई। किसानों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर पाया। जिससे पच्चीस किसानों की पच्चीस बीघा फसल जलकर राख हो गई।शनिवार की दोपहर एकाएक भटुवामऊ व विक्रमपुर की सीमा पार आग जलती देख किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़े। इधर किसानों की सूचना पर फायर कर्मी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए।किसान महेंद्रसिंह,सत्यपाल,बिट्टन,महाराज सिंह,उदयवीर सिंह,प्रवीण सिंह,वीरेंद्र सिंह,गोपाल सिंह आदि की करीब पच्चीस बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग पर ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर काबू पाया। नायब तहसीलदार रामलखन सिंह,कानूनगो सुरेंद्र सिंह,लेखपाल हर्षित त्रिपाठी,मोहित कटियार,सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के बाद नुकसान का आंकलन कार्य शुरू किया गया। नायब तहसीलदार रामलखन सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान के आंकलन का कार्य किया जा रहा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *