Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > सीडीओ चुनाव सकुशल संपन्न कराने के अभियान में जुटी

सीडीओ चुनाव सकुशल संपन्न कराने के अभियान में जुटी

Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मुंगीसापुर में बने बूथ का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कानपुर देहात 20 अप्रैल 2024। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने प्राथमिक विद्यालय मुंगीसापुर विकासखंड डेरापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बूथ में साफ-सफाई व अन्य संबंधित व्यवस्थाओं को देखा गया, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार के लापरवाही ना की जाए, लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *