Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > अम्बेडकर जयंती पर रहेगी शराबबंदी

अम्बेडकर जयंती पर रहेगी शराबबंदी

Spread the love

डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः बन्द रहेगी

कानपुर देहात 10 अप्रैल 2024।डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के मौके पर 14 अप्रैल को मादक पदार्थों की बिक्री पूर्णतः बंद रहेगी। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि इस अवसर पर जिले की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर व भांग की फुटकर एवं थोक बिकी किये जाने वाले समस्त अनुज्ञापन पूर्णतः बन्द रहेंगें। इस बन्दी के लिये अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। यदि किसी अनुज्ञापी की दुकान खुली एवं बिक्री होते हुये पायी जाती है तो उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व उस अनुज्ञापी का होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *