Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > शुम्बहा देवी मंदिर-कलश यात्रा के साथ उत्सव शुरू

शुम्बहा देवी मंदिर-कलश यात्रा के साथ उत्सव शुरू

Spread the love

कानपुर देहात,10 अप्रैल 2024। मैथा की शुम्बहा देवी मंदिर में भागवत कथा व शतचंडी यज्ञ शुरू होने के पहले मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया। इसी के साथ धार्मिक उत्सव की शुरुआत हो गई। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर जल लेने के लिए भागवत व्यास चित्रकूट धाम के शशिभूषणदास,यज्ञाचार्य नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में निकली। गांव के जलाशय से जल लेकर फिर से मंदिर पहुंची। इस मौके पर यज्ञ संचालक आचार्य शेखर सांवरिया,आशुतोष द्विवेदी,सोमेश अवस्थी,महेन्द्र कुशवाहा,प्रद्युमन सिंह राजेश त्रिपाठी,विवेक अवस्थी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *