Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > फैक्ट्री में लोहा गलाने वाली भट्टी फटी,एक मजदूर की मौत,चार घायल

फैक्ट्री में लोहा गलाने वाली भट्टी फटी,एक मजदूर की मौत,चार घायल

Spread the love

कानपुर देहात के औद्योगिक क्षेत्र रनियां में घटी घटना

सुनाद न्यूज
29 मई 2022

रोहित त्रिपाठी

रनियां(कानपुर देहात)।औद्योगिक क्षेत्र रनियां में शनिवार रात रेलवे के पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्टरी में काम के दौरान लोहा गलाने वाली भट्टी फट गई। लावा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से तीन मजदूरों को हैलेट रेफर कर दिया। इधर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अकबरपुर व गजनेर थाना पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम व सीओ ने परिजनों को शांत कराकर पूछताछ शुरू की।
रनियां के मालवर गांव निवासी रामासरे पाल (50) लगभग दस वर्षो से एक फैक्टरी परिसर में बनी लोहा गलाने वाली भट्टी में काम करता था। उनके साथ रनियां में किराए पर रह रहे धनंजय (40) व विलियम्स (45), विसायाकपुर निवासी दीपक मिश्रा(52), पामा निवासी रामवीर (43 )काम करते हैं। शनिवार को सभी दिन शिफ्ट में काम कर रहे थे। देर शाम को छुट्टी होने से पहले भट्टी अचानक फट गई। गला हुआ गर्म लोहा पांचों मजदूरों पर गिरा। गंभीर रूप से झुलसे रामासरे की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद विलियम्स, घनंजय व दीपक मिश्रा को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला, सीओ प्रभात कुमार, तहसीलदार रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा देकर शांत कराया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे है। शव फैक्टरी परिसर में रखा हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *