Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > रात में लगी आग,15 बकरियों सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक

रात में लगी आग,15 बकरियों सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाक

Spread the love

सुनाद न्यूज

29 मई 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा (कानपुर देहा)।शिवली कोतवाली अंतर्गत औंगी गांव के मजरा नाला प्रतापपुर में अज्ञात कारणों से कच्चे घर में रखे छप्पर में आग लग गई ।जिससे छप्पर सहित मकान में रखा घर का सामान राख हो गया आग लगने की घटना में एक दर्जन से अधिक बकरियां जलकर मर गई तथा आग बुझाने दौड़ी गृह स्वामिनी झुलस गई। शनिवार को आधी रात करीब 12:00 बजे कोतवाली मैथा पुलिस चौकी के नाला प्रतापपुर गांव निवासी विजयपाल पुत्र रामप्रसाद के कच्चे मकान पर रखे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जहां करीब 200 मीटर लंबा विद्युत केबल कनेक्शन भी था।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। आग लगने से करीब 15 बकरियां घर गृहस्थी का काफी सामान सहित अनाज जलकर राख हो गया। ग्रह स्वामिनी राधा देवी भी गंभीर हालत में झुलस गयीं जिनको पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही शिवली कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मैथा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा पीड़ित को हर संभव सरकारी मदद दिलाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *