काम की बात,सुनाद के साथ
कानपुर देहात,24 मार्च 2024। होली के बाद पड़ने वाले दो अवकाशों में उपनिबंधक कार्यालय खुले रहेंगे। और पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा।
मैथा तहसील के उपनिबंधक भुवनेश कुमार ने शनिवार को बताया कि होली के त्योहार के बाद 29 मार्च व 31 मार्च को अवकाश पड़ रहा है। अवकाश के इन दो दिनों में उपनिबंधक कार्यालय खुला रहेगा। और पंजीकरण का कार्य किया जाएगा।