Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > शिवली की अनोखी शिव बारात

शिवली की अनोखी शिव बारात

Spread the love

कानपुर देहात,22 मार्च 2024। शिवली के आजाद नगर स्थिति प्राचीन शिव मंदिर महाकालेश्वर में होली के बाद दूज पर अनोखी शिव बारात निकलती है। 47 साल से यहां लगातार शिव उमा परिणय समारोह का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

बग्घी पर बैठकर दिन में शिव नाचते गाते चल रहे बारातियों के साथ में उमा को ब्याहने निकलते हैं। रात में धनुष भंग के साथ राम-सीता का विवाह संपन्न होता है। इस अनोखी शिव बारात में बड़ी संख्या में लोग भाग लेने के लिए आते हैं। प्राचीन शिव मंदिर महाकालेश्वर में 47 साल पहले शिव उमा परिणय के नाम से शिव बारात होली के बाद दूज के दिन निकलना शुरू हुई। वह परम्परा अभी भी कायम है। बारात महाकालेश्वर मंदिर से कस्बे के विभिन्न मन्दिरों से होकर जागेश्वर मंदिर पहुंचती है। जहां बारातियों की जमकर खातिरदारी होती है। इसके बाद शिव उमा की शादी धूमधाम से की जाती है। विवाह के बाद बारात फिर से महाकालेश्वर मंदिर आ जाती है। रात में यहीं पर धनुषभंग में सीताराम विवाह भी संपन्न होता है।

पुरानी परंपरा का हम सब निर्वहन कर रहे हैं। शिव विवाह के इस समारोह में शामिल होना बड़ी बात है-साहुल दीक्षित,अध्यक्ष शिव उमा परिणय समारोह आयोजन समिति

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *