Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > हमने है ठाना,वोट है बनवाना,मतदान के लिए नही चलेगा कोई बहाना

हमने है ठाना,वोट है बनवाना,मतदान के लिए नही चलेगा कोई बहाना

Spread the love

जनपद में स्वीप आइकॉन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने बनाई मानव श्रंखला

 स्वयं जागरूक बन सभी को स्वस्थ्य मतदान हेतु जागरूक करने की ली शपथ

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात, 20 दिसंबर 2023।युवाओं में मतदान के प्रति जोश जगाने साथ ही मातृशक्ति को मतदान के प्रति जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है।इसी क्रम में तहसील सिकंदरा के कस्बा राजपुर में स्थित बैलाही बाजार में तथा तहसील मैथा में महिलाओं व महाविद्यालयों में अध्यनरत छात्राओं को आमंत्रित कर पोस्टर, पेंटिंग सहित अन्य क्रियाकलापों से स्वीप अभियान की दिशा में बुधवार को मानव श्रृंखला बनवाकर तथा मातृ शक्तियों को जागरूक मतदाता होने की शपथ दिलाई। साथ ही उनके माध्यम से उनके समस्त पारिवारिक जनों के वोटर आईडी कार्ड बनवाने तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन व अन्य सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *