काम की बात-दिव्यांगों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

राम जानकी महाविद्यालय बैरी सवाई तहसील मैथा में  राज्यमंत्री द्वारा चिन्हित दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित करने हेतु शिविर का आयोजन गुरुवार को होगा

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात 20 दिसंबर 2023।भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) के द्वारा एडीपी योजना के अंतर्गत अकबरपुर ,मैथा व रनिया में परीक्षण के उपरांत चयनित 132 दिव्यांगजनो लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किया जाएगा। इसके लिए 21 दिसंबर को को राम जानकी महाविद्यालय बैरी सवाई तहसील मैथा वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि  दिव्यांग लाभार्थियों में सहायक उपकरण वितरित करने हेतु वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही नए लाभार्थियों के चयन के लिए परीक्षण व रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

कई विभाग लगाएंगे स्टाल,22ग्राम सभाओं की सुनेगे समस्याएं

श्रम विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,पंचायती राज विभाग ,महिला कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही भी मौके पर किया जायेगा। इसके साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर/बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल होगे। जिले के समस्त अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *