Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > कटका चिटिकपुर मार्ग बनने पर ग्रामीणों में खुशी

कटका चिटिकपुर मार्ग बनने पर ग्रामीणों में खुशी

Spread the love

रनियां कानपुर देहात,17 दिसंबर 2023।कटका मोड़ से चिटिकपुर तक पी डब्लू डी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण को देख कर यहां के बसीदों में खुशी की लहर दौड़ गयी परंतु दोनों तरफ जल निकासी की समुचित व्यवस्था न देख लोग परेशान भी है। बताते चले की विगत कई वर्षों से कस्बा रनिया के चिटिकपुर कटका संपर्क मार्ग काफी समय से जर्जर अवस्था में हो गया था। जिसको बनवाए जाने की मांग चिटिकपुर के पास बासिंदो द्वारा की जा रही थी।इसी को ध्यान में रखते हुए पी डब्ल्यू डी द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित हुआ। जहां 600 मी सीसी सड़क का निर्माण होते देख यहां के बासिंदो में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं इस बात की समस्या देखी गई की सड़क के दोनों तरफ जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां के लोग आपस में चर्चा करते सुने गए की सीसी सड़क के निर्माण के बाद सड़क अब और ऊंची हो गई है। ऐसे में घरों का पानी कैसे निकलेगा। बासिंदो ने नगर पंचायत अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि दोनों तरफ नाली एवं इंटरलॉकिंग की व्यवस्था कराई जाए। जिससे घरों व बारिश का पानी तथा पैदल चलने वाले यात्री सुरक्षित चल सके।  डब्लू डी के कर्मचारी विजय बहादुर ने बताया कि पानी वह इंटरलॉकिंग का कार्य उनके विभाग से नहीं आया है। लिहाजा इन दोनों कार्यों का निर्माण नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा।

-राममिलन शर्मा/सुनाद न्यूज

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *