Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल का किया जोरदार स्वागत

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल का किया जोरदार स्वागत

Spread the love

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर,17 दिसंबर 2023।हिमाचल प्रदेश महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का भव्य स्वागत गंगा बैराज पर कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सतीश शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के आजाद नगर आवास पर पहुंचे और कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय संतोष शुक्ला को किया याद

उन्होंने कहा स्मृति शेष स्वर्गीय संतोष शुक्ला ने जनता की सेवा करते हुए अपना बलिदान दिया। राम जन्मभूमि एवं जनता की सेवा के लिए कई बार जेल गए। जिनकी हत्या कर दी गई थी, ऐसे स्वर्गीय संतोष शुक्ला की आत्मा को आज निश्चित संतोष प्राप्त हुआ होगा। उनके अनुज मनोज शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है । क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,सांसद देवेंद्र सिंह,विधायक महेश त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष शिवराम बाबा,उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी,परवेश कटियार,दिनेश मिश्रा आदि ने उनका स्वागत किया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *