अजब गजब-कार से बकरियां चुरा रहे दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़े

शिवली,कानपुर देहात,11दिसंबर 2023। कार सवार दो बकरी चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोप है कि दोनो कार में बकरियां चोरी कर भाग रहे थे।इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने बताया कि थाना शिवली के ग्राम दलपतपुर के रतीराम पुत्र स्व पहलवान की सूचना पर बकरियां चोरी का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कार सवार आरोपी गुरुप्रसाद पुत्र अनेकराम निवासी अंबरपुर थाना रूरा व प्रदीप कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी गोकुल नेवादा थाना रसूलाबाद को चोरी की बकरियां सहित पकड़ा गया। आरोपी कार में बकरियां लेकर भाग रहे थे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *