छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म,इनको मिला मौका

सुनाद न्यूज,10 दिसंबर 2023।छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री कौन बनेगा पर ससपेंस खत्म हो गया है। विधायकों ने नए मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णुदेव साय पर सहमति जताई है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 दिसंबर को राजधानी रायपुर में होगा। विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम बड़े नेताओं के आने की संभावना है।

 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *