Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > व्यापारी नाराज,एएसपी के समझाने से बनी बात

व्यापारी नाराज,एएसपी के समझाने से बनी बात

Spread the love

कानपुर देहात 09दिसंबर 2023। कस्बा रसूलाबाद में जर्दा व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना में पुलिसिया हीलाहवाली से आक्रोशित उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। एएसपी राजेश पांडेय की व्यापारी नेताओ से हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल व महामंत्री सूर्यकांत त्रिपाठी की अगुवाई में जुटे व्यापारी

उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल व महामंत्री सूर्यकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जर्दा व्यापारी रामू दुबे के यहां हुई चोरी की घटना को लेकर एक दिवसीय धरना दिया।व्यापारी नेताओ द्वारा जनपद की अन्य चोरियों की घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज न करने व शीघ्र खुलासा किये जाने को लेकर को एक ज्ञापन एएसपी को सौंपा। एएसपी आश्वासन के बाद व्यापारी नेताओ ने अपना धरना खत्म कर दिया।

एएसपी राजेश पांडेय की व्यापारियों से वार्ता से निकला हल

एएसपी राजेश पांडेय ने व्यापारियों को बताया कि जर्दा व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना का खुलासा कर कुछ सामान बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के व अन्य सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर रमाकांत अग्निहोत्री,विजय मिश्रा,मुकेश पांडेय,आलोक बाजपेई, फैजान खान,पुनीत सिंह,कमल दुबे आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *