Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > कांग्रेस की भ्रष्टाचार से मोहब्बत जग जाहिर-मनोज शुक्ला

कांग्रेस की भ्रष्टाचार से मोहब्बत जग जाहिर-मनोज शुक्ला

Spread the love

कानपुर देहात,09 दिसंबर 2023।कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति सद्भावना को जाग्रत करती है। ऐसे भृष्ट राजनीति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अकबरपुर पुल के नीचे जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को पुतला दहन किया। सांसद देवेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्टाचारी पार्टी है यह पार्टी देश को खोखला करने का कोई भी प्रयास नहीं छोड़ती है। अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि ये मोहब्बत की कौन सी दुकान है। झारखंड के कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 350 करोड़ रुपए रिकवर होने के बाद भी अभी भी नोटों की गिनती जारी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कांग्रेस भ्रष्टाचार की डूबी है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री,राजेश तिवारी मदन पांडेय,राजेंद्र सिंह चौहान,बंस लाल कटियार,विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी,सुनील शर्मा आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *