Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > जली बाइक के साथ तमंचा,कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

जली बाइक के साथ तमंचा,कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

सुनाद न्यूज टीम

18 मई 2022

कानपुर देहात। चार दिन पहले कानपुर के मंधना कस्बे से बाइक चुराने वाले दो सगे भाइयों को शिवली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो बाइक को पकड़े जाने के भय से जला दिया था। पुलिस ने उसके जले अवशेष बरामद किए हैं। साथ एक तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस ने निगोहा थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर के गोविन्द दुबे उर्फ बाबा व उसके भाई अंशू दुबे को मंगलवार को बाघपुर चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह,दरोगा मोहम्मद हासिक व सतीश कुमार ने पकड़ा। तलाशी में के पास से एक अवैध तमंचा व एक कारतूस झोले में मिला। साथ ही बाइक के साइड सीसे मिले। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में दोनो ने बताया कि 14 मई को बिठूर थाने के मंधना से एक बाइक चोरी की थी। बाइक चकरतनपुर मंधना थाना बिठूर के अनूप दीक्षित के नाम दर्ज है।जिसे शोभन मंदिर के नहर की झाड़ियों के पास जला दिया था। पुलिस ने मौके से जली बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनो को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *