Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > शिवली सीएचसी में टेलीमेडिसिन से इलाज

शिवली सीएचसी में टेलीमेडिसिन से इलाज

Spread the love

सुनाद न्यूज टीम

18 मई 2022।

कानपुर देहात। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टेलीमेडिसिन के माध्यम से सीएचसी में बैठे मरीजों को अपोलो अस्पताल के डाक्टर के माध्यम इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए अस्पताल में अलग से कमरे में पूरा सेटअप लगाया गया है। अस्पताल में जिन मर्जों के डाक्टर नही है। उनको टेलीमेडिसिन कक्ष में इलाज के लिए भेजा जाता है। बाल रोग,त्वचा रोग,ह्रदय रोग,पेट आदि से सम्बंधित कई रोगों का कम्प्यूटर के माध्यम से अपोलो अस्पताल के डाक्टर मरीज से सीधे संपर्क कर इलाज बताते हैं। अस्पताल के टेलीमेडिसिन में तैनात परामर्शदाता गीता सिंह ने बताया कि एक माह में करीब डेढ़ सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं। तीन वर्ष से अस्पताल में टेलीमेडिसिन के द्वारा इलाज मिल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक राशि जैन ने बताया हम लोगों को इससे फायदा मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *