Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > मेरठ से रसूलाबाद पहुंचे 63 विस्थापित बांग्लादेशी परिवार

मेरठ से रसूलाबाद पहुंचे 63 विस्थापित बांग्लादेशी परिवार

Spread the love

कानपुर देहात के भैंसाया में इन्हें योगी सरकार ने बसाने का निर्णय लिया

खेती,मकान व रोजगार के साधन करा रही मुहैया

सुनाद न्यूज
17 मई 2022।

निखिल चौरसिया
रसूलाबाद(कानपुर देहात)। बांग्ला देश से विस्थापित होकर मेरठ के हस्तिनापुर में रह रहे 63 परिवारों को नायब तहसीलदार मनोज रावत के नेतृत्व में सोमवार को कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील लाया गया। जहां पर काशीराम कॉलोनी में बने कम्युनिटी सेंटर में 63 परिवारों के 135 लोगों को रखा गया। इन 63 परिवारों को भैंसाया गांव में बसाने की कवायद शुरू हुई।
रसूलाबाद के भैसायां गांव में विस्थापित बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को बसाने की कवायद तेजी से शुरू हुई। जहां पर मेरठ के हस्तिनापुर से नायब तहसीलदार मनोज रावत के नेतृत्व में तीन बसों के माध्यम से 63 परिवारों को रसूलाबाद लाया गया जहां पर ठहरने के लिए काशीराम कॉलोनी में 23 परिवारों की व्यवस्थाएं की गई वहीं पर ग्राम प्रधान भैसाया संजीव पाल तहसीलदार राजकुमार चौधरी व बीजेपी विधायक पूनम संखवार ने 63 परिवारों को भोजन नाश्ता इत्यादि की व्यवस्था कि तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने बताया शासन के द्वारा रहने के लिए कॉलोनी वह खेती करने के लिए जमीन व 63 परिवारों को जो जिस रोजगार में निपुण होगा। उस को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

जिम्मेदार कहिन
63 विस्तापित परिवारों के 135 लोगों को रसूलाबाद के कम्युनिटी सेंटर में रुकवाया गया है-जितेंद्र कटियार,एसडीएम रसूलाबाद

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *