ज्ञानवापी मस्जिद में मिला शिवलिंग, वाराणसी कोर्ट का शिवलिंग मिलने वाली जगह को सील करने का आदेश –
सुनाद न्यूज
16 मई 2022।
आशुतोष त्रिवेदी
बनारस। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग को लेकर अदालत ने सुरक्षा का आदेश दिया है। वादी पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन की ओर से प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया था।
अदालत के आदेश पर वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे का काम सोमवार की सुबह10 बजे पूरा हो गया। जिस आशय से सर्वे कराया जा रहा था उसका उद्देश्य भी लगभग पूरा हो गया। बताया जा रहा है कि सर्वे टीम को परिसर के एक हिस्से में शिवलिंग नजर आया। सर्वे टीम में शामिल हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने तुरंत वाराणसी कोर्ट में आवेदन दिया।
कोर्ट को बताया गया कि वहां पर शिवलिंग मिला है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण साक्ष्य है। सीआरपीएफ कमांडेंट को उस जगह को सील करने का आदेश देने की मांग की गई। सीनियर डिविजन के जज रवि कुमार दिवाकर ने तुरंत जिलाधिकारी को उस जगह को सील करने का आदेश दिया।
कोर्ट के आदेश पर तीन दिन तक चला सर्वे
हिंदू पक्ष का दावा- सबूत कल्पना से परे
मुस्लिम पक्ष ने सारे दावे को किया खारिज
अदालत के आदेश पर वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम लगातार तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा हो गया है। कल यानी 17 मई एडवाकेट कमिश्नर को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश करनी है। तीन दिन के सर्वे में क्या-क्या मिला, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।
गोपनीयता को लेकर सख्त हिदायत की वजह से कोई भी पक्ष इसे लेकर सीधे कुछ बताने से से बचने की कोशिश कर रहा है लेकिन हिंदू पक्ष ने ये दावा जरूर किया है कि सर्वे में जो मिल रहा है, वो उनके पक्ष में है। वहीं वाराणसी डीएम ने कहा है कि किसी भी दावे पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
सोमवार को करीब तीन घंटे तक सर्वे हुआ। ज्ञानवापी परिसर में सर्वे पूरा होने के बाद बिहर निकले श्रृंगार गौरी प्रकरण में याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अंदर बाबा मिल गए। इससे बड़ा समाचार कुछ नहीं हो सकता जिन खोजा तिन पाइयां…तो समझिए, जो कुछ खोजा जा रहा था, उससे कहीं अधिक मिला है।
हिंदू पक्षकार बोले- आज बाबा मिल गए
वादी महिला लक्ष्मी देवी के पति और सर्वे टीम में शामिल सदस्य सोहनलाल आर्य ने कहा कि आज बाबा मिल गए, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, जो इतिहासकारों ने लिखा था वह मिल गए, जिसकी नंदी प्रतिक्षा कर रही थीं वह बाबा मिल गए, जो सोचा गया था उससे ज्यादा परिणाम मिला है, इसके बाद हम पश्चिम दीवार में 75 फीट लंबा और 35 फीट ऊंचे मलबे की जांच करने की मांग करेंगेज्ञानवापी मस्जिद में एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही के दौरान मिले शिवलिंग को लेकर अदालत ने सुरक्षा का आदेश दिया है। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से इसकी सुरक्षा को लेकर आदेश कोर्ट ने जारी कर दिया है।
वीडियोग्राफी से मौके की हकीकत देखी
सूत्रों के मुताबिक, नंदी के सामने बने कुएं की ओर सर्वे हुआ. कुएं में वाटर रेसिस्टेंट कैमरा डालकर अंदर की वीडियोग्राफी भी हुई. ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर सर्वे का 14 मई को हुआ. पहले दिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक सर्वे हुआ. राउंड-1 में सभी चार तहखानों के ताले खुलवा कर का सर्वे किया गया.
सर्प, कलश, घंटियां, स्वास्तिक, स्वान मिलने का दावा
हिंदू पक्ष दावे मजबूत होने की बात कर रहा है तो मुस्लिम पक्ष कुछ न मिलने का दावा कर रहा है. सर्वे में शामिल वकील ने नाम न छापने की शर्त पर बताया था कि तीन कमरों में सर्प, कलश, घंटियां, स्वास्तिक, संस्कृत के श्लोक और स्वान की मूर्तियां मिली हैं, जो उनके लिए सबसे अहम सबूत हैं. इसके अलावा हिंदू मंदिरों के खंभे मिले हैं.
17 मई को सामने आयेगा ज्ञानवापी का सच
वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील ने सभी दावों को खारिज कर दिया है. दावे अपने-अपने हैं, लेकिन सच्चाई कोर्ट में ही सामने आएगी. कोर्ट कमिश्नर कल सेशंस कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट दाखिल करेंगे. सील बंद रिपोर्ट कोर्ट में ही खुलेगी, फिर साफ होगा कि ज्ञानवापी का सच क्या है? तहखाने से क्या मिला? गुंबद की वीडियोग्राफी में क्या कैद है?

