Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > मोदी सरकार ने संकल्प को सिद्धि में बदलने का जज्बा दिखाया,महिलाओं को राजनीति में ज्यादा मौके -स्वप्निल

मोदी सरकार ने संकल्प को सिद्धि में बदलने का जज्बा दिखाया,महिलाओं को राजनीति में ज्यादा मौके -स्वप्निल

Spread the love

 

कानपुर देहात,26 अक्टूबर 2023। नारी शक्ति वंदना सम्मेलन सिकंदरा में संपन्न गुरुवार को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला,जिला प्रभारी अशोक राजपूत, सांसद रामशंकर कठेरिया,राज्य मंत्री अजीत पाल,डॉ सतीश शुक्ला ने महापुरुषों के चित्र पर फूल अर्पित किए। अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा नए संसद भवन के पहले विधायी एजेंडे ने राष्ट्र के लिए आगे बढ़ने के रास्ते के रूप में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा तय की है। मोदी सरकार ने इस संकल्प को सिद्धि में बदलने का जज्बा दिखाया है।प्रतिनिधि लोकतंत्र में महिलाओं को उनका उचित हिस्सा दिलाने के लिए यह 27 साल की लंबी यात्रा रही है। जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा आजादी के 75वें वर्ष के बाद, अमृत काल के युग को चिह्नित करते हुए, भारत ने संसद और विधान सभाओं में प्रतिनिधित्व के अधिकार में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए वोट देने के अधिकार से आगे छलांग लगाई है। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कटिबंध है महिलाओं को पुरुष के बराबर लाने का पूरा से मोदी को जाता है।राज्य मंत्री अजीत पाल ने कहा देश और प्रदेश की सरकार महिलाओं के विकास के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। निश्चित ही उनकी भागीदारी पुरुषों के बराबर होने वाली है। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका सचान,सीमा पाल,कल्पना पाल,कुसुम लता,राकेश तिवारी,देवेंद्र राजपूत विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी आदि रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *