Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > लीलाओं से राममय हुआ शिवली

लीलाओं से राममय हुआ शिवली

Spread the love

शिवली, 26अक्टूबर 2023। दशहरा के मौके पर साकेत धाम पर धनुषभंग लीला का आयोजन किया गया।

परशुराम महालक्ष्मी के बीच हुए तार्किक संवाद को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। और चुटीले संवादों का आनंद लिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राधाकृष्ण बाजपेई, रामू दीक्षित,रवि बाजपेई रहे।

बाघपुर की रामलीला में रावण का बध कर वापस आने पर उनकी सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर शंकर प्रसाद चतुर्वेदी,सतीश शुक्ला, पारस त्रिवेदी मौजूद रहे। कस्बा के लंका मैदान रामलीला में रावण और बाणासुर के बीच चुटीले संवाद हुए। जनक ने बेटी के विवाह की पीड़ा को व्यक्त किया। इस मौके पर चेयरमैन अवधेश शुक्ला, ओमप्रकाश मिश्रा,समिति अध्यक्ष चंदन तिवारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *