Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > मनोकामनाएं पूरी करती हैं माता मानशिला

मनोकामनाएं पूरी करती हैं माता मानशिला

Spread the love

शिवली,कानपुर देहात 22 अक्टूबर 2023। कस्बा का रामनगर स्थित मानशिला मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। नवरात्रि में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन व पूजन के लिए आते हैं। भक्तों की आस्था है कि सच्चे मन से मानशिला माता का पूजन अर्चन करने वालों की सभी मान्यताएं पूरी होती है।मानशिला मंदिर काफी प्राचीन है। पूर्व में यहां पर मठिया बनी थी। करीब चालीस वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार कर नवीनीकरण किया गया। मंदिर में मानशिला के मां सरस्वती, मां गायत्री,हनुमान व शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित हैं। समय समय पर विशेष पूजन अर्चन,भजन संध्या का भी आयोजन होता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *