Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > सीएम योगी 28अक्टूबर को कानपुर अनुसूचित मोर्चे की सभा में लेंगे भाग

सीएम योगी 28अक्टूबर को कानपुर अनुसूचित मोर्चे की सभा में लेंगे भाग

Spread the love

कानपुर देहात, 22अक्टूबर 2023। भारतीय जनता पार्टी की 28 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज सकेत नगर कानपुर में अनुसूचित मोर्चा की कानपुर बुंदेलखंड रैली होगी । रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ संबोधित करेंगे।इस रैली में कानपुर देहात से 15000 से अधिक अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रत्येक विधानसभा से बूथ वाइज लक्ष्य रखा गया है।इसके लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। भाजपा पार्टी कार्यालय माती में जिला पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में अनुसूचित वर्ग के लोगों का सबसे ज्यादा दमन किया गया अनुसूचित वर्ग की हितैसी का दावा करने वाली बसपा सरकार में अनुसूचित वर्ग के लोगों को ठगा और छला गया भाजपा सरकार ने ही अनुसूचित वर्ग को लोगों को आगे बढ़कर उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई है।इनका लाभ अनुसूचित वर्ग के लोगों को पात्रता के आधार पर मिल रहा है जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा भाजपा ने दलितों के विकास के लिए अभूतपूर्व योजनाएं चलाई है। जिसका लाभ दलितों को मिला है। भाजपा कानपुर देहात से प्रत्येक विधानसभा से अनुसूचित वर्ग के 4000 कार्यकर्ता योगी आदित्य नाथ की रैली में शामिल होंगे।इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान,वंशलाल कटियार,मदन पांडेय,बबलू शुक्ला, रामजी गुप्ता, अखिलेश सोनकर, सौरभ मिश्रा, परवेश कटियार, कृष्णा गौतम, रेणुका सचान, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी, प्रीतू सिंह,अवधेश कमल,तनु शंखवार,सत्य प्रकाश संखवार इस्लाम कुरैशी आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *