Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > कानपुर देहात में दो की हत्या,एसपी पहुंचे मौके पर

कानपुर देहात में दो की हत्या,एसपी पहुंचे मौके पर

Spread the love

कानपुर देहात, 19अक्टूबर 2023। भोगनीपुर कोतवाली के अमरौधा में रिटायर्ड अध्यापक,उनके पिता उनके घर रह रही महिला को बदमाशों ने चाकुओं से गोद दिया। रिटायर्ड अध्यापक के पिता व युवती की मौत हो गई। जब कि रिटायर्ड अध्यापक घायल हो गया।

रिटायर्ड शिक्षक विमल द्विवेदी,पिता रामप्रकाश (83)और महिला खुशबू (30) पर रात में चाकुओं से हमला किया गया। हमले में रामप्रकाश और खूशबू की मौत हो गई। रिटायर्ड विमल द्विवेदी को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है। बेटा ललित द्विवेदी पत्नी के साथ नागपुर में रहकर सर्विस करता है।एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि एक महिला व वृद्ध की मौत हो गई है। घायल रिटायर्ड अध्यापक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *