Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > बापू अहिंसा तो शास्त्री कर्तव्यनिष्ठता और त्याग के प्रतीक – आशुतोष त्रिवेदी

बापू अहिंसा तो शास्त्री कर्तव्यनिष्ठता और त्याग के प्रतीक – आशुतोष त्रिवेदी

Spread the love

कानपुर देहात 2 अक्टूबर 2023।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मानव सेवा के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी ने पुष्प अर्पित कर याद किया।

आशुतोष ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमारी संस्कृति और सनातन से अहिंसा परमो धर्म: का पाठ मात्र भारत वासियों को ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व वासियों को पढ़ाया , आज पूरे विश्व में महात्मा के अनुयाई मिलते हैं।

वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपना सम्पूर्ण जीवन त्याग और समर्पण में बिताया आज की इस राजनीति में शास्त्री जी जैसे व्यक्तियों की जरूरत है, जो सदैव अपनी जिम्मेदारी समझते थे और देश के उत्थान के लिए अग्रसर रहते थे।

इस मौके पर जिला महासचिव राघव द्विवेदी वरिष्ठ कार्यकर्ता आनंद शुक्ला, संदीप कुशवाहा , ज्ञानेंद्र मिश्रा, अभय मिश्रा, सत्येन्द्र तिवारी, रामकृपाल राजपूत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *