Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अंतर्राष्ट्रीय > अजब गजब-भीख मांगने जा रहे पाकिस्तानी धरे गए

अजब गजब-भीख मांगने जा रहे पाकिस्तानी धरे गए

Spread the love

सुनाद न्यूज,02 अक्टूबर 2023। कंगाल और बदहाल पाकिस्तान के लोग भीख मांगने के लिए उमरा वीजा के जरिए जा रहे थे। सऊदी अरब जा रहे 24 भिखारियों को गिरफ्तार किया गया है। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने शनिवार की रात मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से आठ भिखारियों को उतारा और दो दिन पहले 16 लोग उतारे गए थे। ये सभी उमरा करने के नाम पर सऊदी अरब जा रहे थे।
प्रेस रिपोर्ट के मुताबिक इमिग्रेशन प्रोसेस के समय एफआईए के अधिकारियों ने उन सभी भिखारियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन सभी ने कबूला कि उमरा वीजा के जरिए देश छोड़कर विदेश जाना चाहते थे। उन्होंने यह भी कबूला की वह भीख मांगने के लिए विदेश जा रहे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *