Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम एसपी ने सुनी शिकायते,पांच का हुआ निस्तारण

डीएम एसपी ने सुनी शिकायते,पांच का हुआ निस्तारण

Spread the love

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली अकबरपुर में सुनी शिकायत, दिए निर्देश

कानपुर देहात 23 सितंबर 2023। डीएम आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर में पहुंचकर थाना समाधान दिवस पर जनशिकायतों को सुना।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण के दिशा- निर्देश दिए।शनिवार को कोतवाली अकबरपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुंचकर जनशिकायते सुनी। थाना दिवस में करीब 11 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, थाना समाधान दिवस पर ज्यादातर शिकायतें भूमि से संबंधित रहीं, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निष्पक्षता से जांच करते हुए समस्या का निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व समयवध्यता का विशेष ध्यान रखा जाए।इस मौके पर थाना प्रभारी अकबरपुर, कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *