Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > महिला सिपाही को घायल करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

महिला सिपाही को घायल करने वाला पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

Spread the love

लखनऊ,22सितंबर 2023। सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमले में शामिल अयोध्या के पूरा कलंदर में मुख्य आरोपी अनीस पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
थानाध्यक्ष पूराकलंदर क्रॉस फायरिंग में घायल हो हुए हैं।
अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू अयोध्या के इनायतनगर से मुठभेड़ के बाद किए गए गिरफ्तार है। मालूम हो कि सावन मेले के।दौरान 31 अगस्त को महिला कांस्टेबल पर
तीनों बदमाशों ने महिला पर किया था जानलेवा हमला किया।ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर किया था घायल।अयोध्या से पहले ट्रेन हुई धीमी होने पर तीनों बदमाश फरार हो गए थे।स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, सरयू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *