Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > ईनामी बदमाश को पुलिस ने ठोका,इलाज के भेजा अस्पताल

ईनामी बदमाश को पुलिस ने ठोका,इलाज के भेजा अस्पताल

Spread the love

कानपुर देहात,19 सितंबर 2023।डेरापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई गोकशी के मामले में फरार चल रहे पच्चीस हजार के इनामिया एक अभियुक्त को एसओजी व डेरापुर पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में में गिरफ्तार किया जिसमे आरोपी के पैर में गोली लगी है।
बीते रविवार को डेरापुर थाना क्षेत्र के मौजपुर गांव में प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने मां बेटे को पकड़ा था जिसमे उसने गोवध अधिनियम के तहत दोनो गिरफ्तार कर जेल भेजा था इस मामले में फरार चल रहे आरोपी मोईन उर्फ चांद को मंगलवार रात को एसओजी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा डेरापुर इंस्पेक्टर अनिल कुमार दरोगा अमरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के पौनिईया मोड़ के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।जिसमे आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले है। उस पर पचास हजार का इनाम भी था। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि गोकशी के आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *