Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > दस दिन पहले निकला जिंदा,अब मिली लाश

दस दिन पहले निकला जिंदा,अब मिली लाश

Spread the love

कानपुर देहात,19 सितंबर 2023। नयापुरवा गांव का किशोर संदीप कुमार की लाश रामगंगा नहर व गांव के बीच बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे में लटकती मिली है। परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। किशोर दस दिनों पूर्व घर से कहीं चला गया था।
कोतवाली शिवली के गांव में नयापुरवा में नेकपाल का लड़का संदीप कुमार(17) पिता के साथ रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। 9सितंबर को संदीप को एकाएक पैदल ही कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद किशोर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार की दोपहर रामगंगा नहर गांव के बीच बबूल के पेड़ में रस्सी के सहारे लाश लटकती मिली। शव कई दिन पुराना लग रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतराया। मृतक के पिता ने अपने एक रिश्तेदार पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *