Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला

पति ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला

Spread the love

कानपुर देहात,07सितंबर 2023। कानपुर के थाना चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव के रमन पाल की पत्नी सरिता से बन नही रही थी। वह सरिता से इतना उकता गया। कि उसने पत्नी को मार डालने की रणनीति गांव के सौरभ व उसके जीजा जिला जालौन के थाना रमपुरा के गांव पछोखरा के रनजीत उर्फ गुल्लू,अपने भांजे थाना संचेड़ी के हाता गंभीर के अखिल पाल के साथ तैयार की। पत्नी की हत्या के लिए पंद्रह दिनों से उचित मौके की तलाश में जुट गया।
मंगलवार को सरिता को ससुराल से लाते वक्त तय प्लान के मुताबिक सौरभ,रनजीत,अखिल रमन को नहर रोड पर मिल गए। और सरिता को पकड़कर गला घोट कर शव बबूलों में फेंककर भाग गए। उसके बाद रमन ने बदमाशों के पत्नी को उठा ले जाने व विरोध करने पर उसे घायल करने का नाटक रचा। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया ने बताया की पति रमन पाल ने खड्यंत्र रचकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पत्नी सरिता की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी पति को।दो साथियों के साथ पकड़ा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *