अधिवक्ताओं ने किया पुतला दहन,पुलिस अफसर रहे मौन
कानपुर देहात,06 सितंबर 2023। मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला हापुड़कांड के विरोध में फूंका।
मंगलवार को लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व महामंत्री कुलदीप तिवारी की अगुवाई में कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी रखी। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तहसील परिसर में घूम घूम कर जमकर नारेबाजी की। और डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला फूंका। इंस्पेक्टर अपराध लखन सिंह सहित पुलिस कर्मी हाथ पर हाथ रखे खड़े रहे। एसडीएम जितेंद्र सिंह व तहसीलदार पवन कुमार कार्यालयों में बैठे रहे। इस मौके पर शिववीर,जयराम कमल,राहुल सिंह,धर्मवीर सिंह,रणविजय सिंह,रामनरेश कमल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
