Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > मेरी माटी मेरा अभियान-भाजपा निकालेगी अमृत कलश यात्रा

मेरी माटी मेरा अभियान-भाजपा निकालेगी अमृत कलश यात्रा

Spread the love

कानपुर देहात,01 सितंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा पार्टी कार्यालय जिला प्रभारी अशोक राजपूत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी के साथ बैठक की गई। इस बैठक में मेरा माटी देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव से मिट्टी एकत्र करके ब्लॉक एवं नगर पंचायत स्तर पर इकट्ठा करना है। इसके लिए अभियान प्रारंभ करना है।जिला प्रभारी अशोक राजपूत ने पदाधिकारी को संबोधित करते हुए बताया’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान भारत की स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ मनाने का एक अनूठा और नया तरीका है। सभी लोग अपने मूल स्थानों या ऐतिहासिक महत्व के स्थानों की मिट्टी संस्कृति मंत्रालय को भेजकर राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लेना है। इस मिट्टी का उपयोग आगे अमृत वाटिका बनाने में किया जाएगा। देश के कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी।7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी। ये ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी भव्य प्रतीक बनेगी। इस दौरान राजेंद्र सिंह चौहान बबलू शुक्ला राम जी गुप्ता शिववीर भदोरिया राम जी मिश्रा फूल सिंह कठेरिया महेश सिंह चौहान बृजेंद्र सिंह चौहान बबलू कटियार सोनू तिवारी देवशरण कमल कृष्णा गौतम बिट्टू द्विवेदी विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *