Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ग्रामप्रधानों, मुख्य सेविकाओं व सीडीपीओ के साथ कार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ग्रामप्रधानों, मुख्य सेविकाओं व सीडीपीओ के साथ कार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन 

Spread the love

कानपुर देहात में लर्निंग लैब कायाकल्प के रूप में चयनित 11 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्र के रुप में किया जाएगा विकसित

सुनाद न्यूज
बृजबिहारी द्विवेदी
कानपुर देहात,01सितंबर 2023। निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उप्र के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में कानपुर देहात में लर्निंग लैब कायाकल्प के रूप में चयनित 11 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्र के रुप में विकसित किए जाने के क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में उक्त 11 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों , संबन्धित ग्राम प्रधानों मुख्य सेविकाओं व सीडीपीओ का एक साथ एकदिवसीय कार्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर मदर्स डे का आयोजन किया जाए-लक्ष्मी एन,सीडीओ

प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रही मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने इस मौके पर कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के साथ साथ अन्य गतिविधियां भी कराई जायें जिससे बच्चों के ज्ञान में वृद्धि हो सके इसी के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर मदर्स-डे का भी आयोजन किया जाय जिसमें 15 दिवस में एक बार लाभार्थी माताओं को बुलाकर गतिविधियों आदि में सम्मिलित किया जाय। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यकत्रियों को क्ले एवं रंगों के माध्यम से ज्ञानवर्धक गतिविधियां कराई गई तथा उपस्थिति ग्राम प्रधानों को जानकारियां प्रदान की गई। इसी के साथ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक 10 दिन में सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इस तरह का कार्य प्रशिक्षण कराये जाने के निर्देश दिए गए। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन की कार्यशैली की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशंसा की। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव यूनिसेफ प्रतिनिधि आशीष शुक्ला सीडीपीओ समर बहादुर यादव, कुंवर धर्मेन्द्र सिंह , संजय कनौजिया सूरज, आंगनवाड़ी कार्यकत्री रीना द्विवेदी, शिखा, पिंकी पाठक, हेमा देवी, गीता देवी, सरिता देवी, अल्का सचान, समा फिरोज, मीना, नीतू, स्नेहलता ग्राम प्रधान सीमा राठौर ब्लाक कोआर्डिनेटर मैथा पूजा यादव, रामचंद्र , आजाद मौजूद रहे।

मैथा के मांडा चतुर्थ आंगनवाड़ी केंद्र को पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसियेशन ने लिया है गोद 

मैथा ब्लाक के मांडा गांव के चतुर्थ आंगनवाड़ी केंद्र को पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसियेशन ने गोद लिया है। केंद्र को विकसित करने के लिए समय समय पत्रकार संगठन कई प्रकार से बच्चों की मदद कर रहा है। पत्रकार संगठन ने बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला v डीएम नेहा जैन की संस्तुति पर केंद्र को गोद लिया है।

 

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *