Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > रजिस्टार कार्यालय में गांवों के गलत लिखे नाम,मंत्री ने भी गलत नामों का कर लिया निरीक्षण

रजिस्टार कार्यालय में गांवों के गलत लिखे नाम,मंत्री ने भी गलत नामों का कर लिया निरीक्षण

Spread the love

कानपुर देहात,29 अगस्त 2023। तहसील में 11 जुलाई को रजिस्टर कार्यालय का उद्घाटन स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया था। उसी समय राजस्व गांव की सूची कार्यालय के अंदर पेंट से लिखाई गई थी। 122 गांव की सूची में अकबरपुर तहसील के कई के नाम अंकित है। जिससे ग्रामीणों में भ्रम पनप रहा है। अधिवक्ता अनुज पाल व गौरव त्रिवेदी ने बताया कि करीब आधा दर्जन गांव पेंट कराई गई राजस्व गावों की सूची में लिखे गए हैं। अधिकारियों को मैथा के राजस्व गांव तक की जानकारी नही है। और उद्घाटन के समय स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को निरीक्षण भी कर दिया और किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। करीब डेढ़ माह बाद गांवों के नाम गलत लिखे हैं। रजिस्टार भुवनेश कुमार ने बताया कि गलती से गांवों के कई गलत नाम पेंटर ने लिख दिए थे। इनको शीघ्र ठीक कराया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *