सीडीओ ने गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

शिवली,29अगस्त 2023। सीडीओ ने सोमवार को मैथा ब्लॉक का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अभिलेखो का निरीक्षण कर रख रखाव सही तरह किये जाने के निर्देश दिए। ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा समय देने के निर्देश दिए।जिससे कि ग्राम पंचायतों में सही तरह मॉनिटरिंग किया जा सके । सीडीपीओ कार्यालय के पास गन्दगी देख नाराजगी जाहिर कर बीडीओ कमलेश कुमार से तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए।

गांवों में पंचायत कार्यालय में बैठक कर काम करे सचिव

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने दिन सोमवार को मैथा ब्लॉक का निरीक्षण कर अभिलेखो की जांच पड़ताल कर सही तरह से रखरखाव करने के निर्देश दिए । वहीं ब्लॉक परिसर में गंदगी देख नाराजगी जाहिर कर साफ सफाई किए जाने के भी आदेश दिए। ब्लॉक परिसर में बने सचिवों के आवास पर ज्यादातर सचिव आवास पर ही अपना कार्य निपटाते हैं। जिसको लेकर सीडीओ ने सख्त रुक अपनाते हुए एडीओ पंचायत वीरेंद्र पाल को निर्देश दिया है कि सचिव अपने-अपने ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर रहकर कार्य करेंगे।

बाल पुष्टाहार केंद्र के आसपास गंदगी देख पारा हुआ हाई

ब्लॉक परिसर में बने बाल पुष्टाहार केंद्र के आसपास गंदगी देख तत्काल प्रभाव से बीडीओ को साफ सफाई किए जाने के निर्देश दिए है। सीडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाई जाए किसी भी कर्मचारी शिकायत मिलने पर जांच कर कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *