Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,किसको मिली किस थाने की कमान

एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस,किसको मिली किस थाने की कमान

Spread the love

कानपुर देहात,23अगस्त 2023। जिले के पुलिस अधीक्षक बीपीजीटीएस मूर्ति ने तबादला रेल फिर चलाई है। जिससे कानून व्यवस्था को और दुरुस्त रखा जा सके।
शिवली कोतवाली के प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह को रसूलाबाद व मंगलपुर थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह को कोतवाली शिवली का प्रभारी बनाया गया है। लाखन सिंह यादव को शिवली में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। इसी तरह लालपुर चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह को थाना देवराहट का प्रभारी बनाया गया है। जबकि देवराहट के प्रभारी महेंद्र सिंह को थाना रनिया का थाना प्रभारी बनाया गया है। रूरा के थाना प्रभारी रहे समर बहादुर सिंह को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व में शिवली में इंस्पेक्टर अपराध रहे अब्दुल कलाम को अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। जब कि प्रभारी अपराध शाखा भूपेंद्र सिंह को  थाना रूरा में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।जबकि सच्चिदानंद त्रिपाठी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। देवेंद्र सिंह को मंगलपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। रसूलाबाद थाना प्रभारी सुरजीत सिंह को एएचटी यू का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *