Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम ने रसूलबाद का किया निरीक्षण किया,लापरवाही पर झिड़का

डीएम ने रसूलबाद का किया निरीक्षण किया,लापरवाही पर झिड़का

Spread the love

 

कानपुर देहात 23 अगस्त 2023। डीएम नेहा जैन ने बुधवार को विकासखंड रसूलाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला प्रबंधन, गोबर निस्तारण, आवास की स्थिति के बारे में अद्यतन जानकारी ली गई। कार्यालय परिसर में नोटिस बोर्ड बदलने, पत्रावलियों का रखरखाव तथा संपूर्ण कार्यालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

किसान सहकारिता केंद्र के बोर्ड रेट न लिखे होने पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड रसूलाबाद परिसर में स्थित किसान सहकारिता केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान रेट बोर्ड पर विभिन्न सामग्रियों के मूल्य का अंकन न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा रेट बोर्ड पर हमेशा रेट लिस्ट लगाए जाने हेतु निर्देशित किया तथा सहकारिता केंद्र द्वारा किसानों को जागरुक कर वहां से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

एडीओ पंचायत कार्यालय में गंदगी पर जताई नाराजगी
डीएम द्वारा सहायक विकास अधिकारी पंचायत रसूलाबाद कार्यालय भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑफिस में साफ सफाई न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा ऑफिस को साफ सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होनें
सीडीपीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां पंजिकाओं में अंकन को सही किये जाने व साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होनें संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी गांव में मसाला खाने वाले लोगों का अंकन पंजिका में सुनिश्चित कर उन पर जुर्माना करते जुए जुर्माना वसूले जाने तथा उन्हें गुटखा आदि के दुष्प्रभाव से अवगत कराये जाने के निर्देश सहित कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट किया कि आगामी 02 अक्टूबर को सबसे स्वच्छ कार्यालय को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

बंगाली लोगों से मिलकर उनकी कुशलता जानी

जिलाधिकारी द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गयीं राखी का अवलोकन किया तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा भैंसाया गांव स्थित बंगाली परिवारों से मिलकर उनकी कुशलता जानी, जिसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा बंगाली परिवारों को और बेहतर सुविधा कैसे प्रदान की जाएं इस संबंध में डी0सी0 मनरेगा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बंगाली परिवारों द्वारा बताया गया कि अभी यहां पर उनके लिए कोई काम नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि यहां की महिलाओं का एक समूह बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी द्वारा इसी मौके पर भैंसाया स्थित अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया व सरोवर के समीप वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिए।

काम के बीच धर्मगढ़ मंदिर में किए देव दर्शन
जिलाधिकारी द्वारा धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की साथ ही मंदिर परिसर में लगे मेले का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होनें रसूलाबाद स्थित एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एमआरएफ सेंटर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करायी जाएं व सूखे व गीले कचरे का प्रबंध ठीक प्रकार से सुनिश्चित किये जाने के साथ ही केंद्र का संचालन नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया गया, इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौवंशों को केला व गुड भी खिलाया गया, साथ ही अधिकारियों को गौवंशों की उचित देखभाल करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रसूलाबाद नीलिमा यादव, खंड विकास अधिकारी रसूलाबाद आदि अधिकारीकरण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *