Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > आंगनबाड़ी केंद्र मांडा में बांटा गया पुष्टाहार

आंगनबाड़ी केंद्र मांडा में बांटा गया पुष्टाहार

Spread the love

सुनाद न्यूज

10 मई 2022।
बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा (कानपुर देहात)। बाल विकास परियोजना मैथा के आंगनवाड़ी केंद्र मांडा चतुर्थ में लाभार्थियों को चना की दाल, रिफाइंड तेल , दलिया व चावल का वितरण किया गया । प्रत्येक महीने आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती धात्री महिलाओं ,07 माह से 03 वर्ष व 03 से 06 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन( एन आर एल एम ) की सहभागिता से लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र मांडा चतुर्थ की कार्यकत्री रीना द्विवेदी व सहायिका चन्द्र मुखी द्वारा गर्भवती महिलाओं धात्री माताओं व 7 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 किलो चना दाल ,1 किलो गेहूं का दलिया, 455 ग्राम सरसों का तेल 1 किलो चावल का वितरण किया गया। इसी प्रकार 3 से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम चना दाल ,500 ग्राम गेहूं का दलिया व 500 ग्राम चावल का वितरण किया गया । कार्यकत्री द्वारा बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को खान पान के विषय में बताया गया। इस मौके पर सुषमा, पूजा, रोशनी, रीता, अनुपम, सावित्री, खुशबू, सुधा, नीतू, बन्दना, सुमन, लक्ष्मी , सविता, सपना, रिया , कविता मौजूद रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *