Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बीस हजार के फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

बीस हजार के फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

करीब छह माह से चल रहा था फरार

कानपुर देहात। कोतवाली शिवली पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर रविवार को तड़के छह माह से फरार बीस हजार के इनामी गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ा है। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस मिले हैं।
थाना रूरा हसनापुरवा रामलखन कोतवाली शिवली का गैंगेस्टर एक्ट के अपराधी है। रामलखन काफी समय से पुलिस को चमका देता चला आ रहा है। एसपी ने उसको पकड़ने पर बीस हजार का इनाम भी घोषित किया था। रविवार को तड़के भेवान नहर पुल पर मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी
प्रशान्त गौतम ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर पैदल जा रहे गैंगेस्टर एक्ट के छह माह से फरार आरोपी को पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर चोरी,लूट सहित आधा दर्जन मुकदमें कानपुर नगर व देहात में दर्ज हैं। एसपी ने फरार आरोपी को पकड़ने वाले पुलिस बल की हौसला अफजाई की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *