Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > प्रधान ने लगाया पुलिस कर्मियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप,हंगामा

प्रधान ने लगाया पुलिस कर्मियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप,हंगामा

Spread the love

कानपुर देहात,17 अगस्त 2023।शिवली कोतवाली के सुनवर्षा के ग्राम प्रधान सुरेश उर्फ टिल्लू पाल ने तहरीर में बताया कि मैथा चौकी कि बीते दिनों गांव में हुए विवाद का समझौता उसने कराया था। इसी बात को लेकर चौकी के सिपाही उससे पचास हजार रुपए की मांग कर रहे थे। आरोप है इसके बाद सिपाहियों ने उसे चौकी में बुधवार को बुलाया। इसी बीच तीनों सिपाहियों ने अभद्रता व गाली गलौच की। जब कि एक सिपाही ने उसको पीटा भी। और फर्जी ढंग से चरस व तमंचा लगाकर बंद करने की धमकी भी दी। सूचना पाकर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह व कुछ प्रधान समीप के सुनवर्षा गांव से ग्रामीण भी घटना का विरोध जताने चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अपराध अखिलेश जायसवाल मौके पर पहुंचे और सबको शांत कराया। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर मिली है। जांच कराई जाएगी। प्रधान पर भी कुछ आरोप सामने आ रहे हैं। उनकी भी जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *