अभिनेता अक्षय कुमार बने भारतीय नागरिक

सुनाद न्यूज 15=अगस्त 2023। अभिनेता अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक बन गए।अब तक अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी
उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर जानकारी दी। कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है। फिर से भारत की नागरिकता पाकर बेहद खुश हैं। नागरिकता दस्तावेज की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ लिखा है, ‘दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।’ उनको भारत सरकार के अधीन गृह मंत्रालय द्वारा पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया गया है। अभिनेता को नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 5(1)(जी) के तहत भारतीय नागरिकता दी गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *