Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बस डिपो के निरीक्षण में डीएम को मिली खामियां

बस डिपो के निरीक्षण में डीएम को मिली खामियां

Spread the love

कानपुर देहात 17 जुलाई 2023।जिलाधिकारी नेहा जैन ने सोमवार को रोडवेज बस डिपो माती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि रोडवेज बसों का संचालन समय सारणी के अनुसार नहीं हो रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा झांसी डिपो की बस माती बस डिपो पर नहीं रुकती है। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

बाबू के सहारे माती बस डिपो

माती डिपो में कार्य हेतु केवल एक बाबू तैनात है।जिस पर रोडवेज बस अड्डे के संचालन की पूरी जिम्मेदारी है।रोडवेज बस स्टॉप में बड़े-बड़े गड्ढे पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र गड्ढों की मरम्मत कराए जाने हेतु निर्देश दिए।

झाड़ियां व गन्दगी देख डीएम ने जताई नाराजगी

रोडवेज बस स्टॉप स्टैंड के शौचालय में साफ सफाई नहीं पाई गई तथा काफी गंदगी व्याप्त मिली तथा आसपास बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी मिली जिससे कीड़े मकोड़े आदि का खतरा यात्रियों पर रहता है। वही बस स्टैंड में लाइट की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं मिली जिस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यहां पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहे। किसी प्रकार की लापरवाही ना होने पाए।इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम सोमलता यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *